देहरादून
Big News: उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड की उच्च स्तरीय समिति में नौ सदस्य नामित, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…

देहरादूनः उत्तराखंड में भले ही चारधाम यात्रा समाप्ति की ओर है लेकिन देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड अभी भी विवादों में है। तीर्थ पुरिहित बोर्ड के विरोध में है। इस बीच सीएम धामी के आदेश अनुसार शासन ने बोर्ड की उच्च स्तरीय समिति में चारधाम से नौ सदस्यों को नामित किया गया है। जिसका धर्मस्व-तीर्थाटन सचिव की ओर से शासनादेश भी जारी हो चुका है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर हक हकूकधारियों के सुझाव, सहमति और विचार-विमर्श के लिए पूर्व राज्य सभा सांसद/बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चुके मनोहर कांत ध्यानी को अध्यक्ष बनाया गया है।
शासनादेश अनुसार उत्तराखंड चारधाम देवस्थानय प्रबंधन बोर्ड के समस्त पहलुओं पर विचार विमर्श करने के लिए उच्च स्तरीय समिति में उपरोक्त सदस्यों को नामित किया गया है। धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल की ओर से जारी शासनादेश में चारों धामों से नौ सदस्य नामित किए गए हैं। जिसके तहत बदरीनाथ धाम से विजय कुमार ध्यानी, संजय शास्त्री एडवोकेट (ऋषिकेश) और रवींद्र पुजारी एडवोकेट (कर्णप्रयाग) शामिल हैं। जबकि, केदारनाथ से विनोद शुक्ला और लक्ष्मी नारायण जुगरान का नाम शामिल हैं। वहीं, गंगोत्री धाम से संजीव सेमवाल और रवींद्र सेमवाल सदस्य बनाए गए हैं। उधर, यमुनोत्री धाम से पुरुषोत्तम उनियाल और राजस्वरूप उनियाल नामित हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







