देहरादून
Big News: पेट्रोल-डीजल की झूठी खबरें फैलाने वाले न्यूज पोर्टल पर देहरादून DM सख्त, मुकदमा दर्ज…
देहरादून: राजधानी दून में पेट्रोल व डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने को जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने अफवाह फैलाने के आरोप में न्यूज पोर्टल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये है। बताया जा रहा है कि मामले में DSO द्वारा मुकदमा दर्ज करने की औपचारिकता जारी है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार रात को एचपीसीएल के कुछ पंप पर तेल की आपूर्ति बाधित हो गई थी। डिपो से वाहनों के विलंब से चलने पर यह स्थिति पैदा हुई। हालांकि, अन्य तेल कंपनियों के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य रही। उसी दौरान ऐसी अफवाह फैला दी गई कि दून में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो गई है। जिससे अचानक हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंपों पर भीड़ टूट पड़ी।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल व डीजल जैसे उत्पादों की पेट्रोल पंप पर भारी किल्लत की भ्रामकता वाली खबरें सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल में प्रकाशित होने के चलते कई पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल की शॉर्टेज की खबरें देख लोग दोपहिया और चौपहिया वाहनों के टैंक फुल कराने में जुट गए हैं। आधी रात तक लोग कतार में खड़े होकर तेल भरवाते नजर आए।
मामले में डीएम ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। तेल की किल्लत की अफवाह को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और प्रकरण की गोपनीय जांच कराई। जिसके बाद अफवाह फैलाने वाले छह इंटरनेट मीडिया अकाउंट चिह्नित किए गए। अब इन न्यूज पोर्टलों से संबंधित व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी को 6 न्यूज पोर्टल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये गए। मामले में कार्रवाई जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






