देहरादून
Uttarakhand: बिजली का लगना था नया कनेक्शन, मांग रहे थे पांच हजार, दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार…
Uttarakhand: देहरादून में बिजली विभाग के दो कर्मचारी पांच हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि बिजली का नया कनेक्शन जल्दी लगाने के नाम पर बिजली विभाग के लाईनमैन और हेल्पर लाईनमैन पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
मिली जानकारी की अनुसार उत्तराखंड बिजली विभाग में दो कर्मचारियों को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें एक बिजली विभाग का लाइनमैन है और दूसरा हेल्पर। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उपभोक्ता से नया बिजली कनेक्शन जल्द लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
वहीं पुलिस अब पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। साथ पकड़े गए कर्मचारियों से सख्ती से पूछताछ जारी है। देहरादून की विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के लाईनमैन शशेन्द्र सिंह रावत, हेल्पर लाईनमैन प्रमोद, विद्युत विभाग, उपखण्ड मोहनपुर प्रेमनगर देहरादून को 4 हजार पांच सौ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






