देहरादून
भानियावाला-थानों मार्ग के 5.60 किमी डामरीकरण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ…
डोईवाला। भानियावाला-थानों मार्ग के डामरीकरण कार्य का बुधवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने शुरू करवाया। पूजा-अर्चना के बाद भानियावाला-थानों मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोनिवी द्वारा शुरू किया गया। इस क्षतिग्रस्त मार्ग के बनने से भानियावाला-थानों मार्ग के बीच आवाजाही करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।
थानों वन रेंज से गुजरने वाले इस मार्ग की हालत काफी खस्ता हो चुकी थी। जिसके डामरीकरण की मांग काफी समय से की जा रही थी। पूरे मार्ग पर कई स्थानों पर मार्ग धंस गया था। जिससे कई सड़क हादसे यहां हो चुके हैं।
वार्षिक अनुरक्षण वर्ष 2022-23 के अंतर्गत डोईवाला में भानियावाला, थानों, रायपुर, नत्थनपुर जोगीवाला मार्ग के डामरीकरण का कार्य शुरू किया गया। जिसके 5.60 किमी मार्ग को भानियावाला-जौलीग्रांट से लेकर थानों भूमिया मंदिर तक डामरीकरण किया जाएगा। जिसकी लागत 120.12 लाख है।
डोईवाला विधायक ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत कालूसिद्ध से धन्याडी, दूधली मार्ग सहित कुल चार मार्ग बनाए जा रहे हैं। वहीं कई दूसरे विकास कार्यो पर भी फोकस किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने डोईवाला के कई और विकास कार्यो को मंजूरी दी है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, महिपाल सिंह, राजेंद्र मनवाल, दिवान सिंह, चंद्रप्रकाश तिवाडी, सूरजीत मनवाल, पंकज रावत, प्रेम पुण्डीर, विनीत मनवाल, लोनिवी एई संदीप सेमवाल, अपर सहायक राजेश कुमार, ओमप्रकाश चंद्रा आदि उपस्थित रहे।
अठुरवाला में 9 नंबर नलकूप की जगह लगेगा नया नलकूप
डोईवाला। विधायक गैरोला ने कहा कि अठुरवाला में सिंचाई नलकूप संख्या नौ के डेड हो जाने से किसानों को सिंचाई के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबध में अठुरवाला के लोगों के साथ मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की थी। जिसकी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसकी प्रक्रिया शासन में लंबित है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…






















Subscribe Our channel






