देहरादून
Job Update: देहरादून में यहां इस पद पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन, जानें डिटेल्स…
Job Update: वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) देहरादून में सीधी भर्ती निकली है। ये भर्ती अनुबंध के आधार पर डॉक्टर के पद पर निकली है। एलोपैथिक डॉक्टर (जनरल फिजिशियन) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
देहरादून न्यू फॉरेस्ट हॉस्पिटल में संविदा के आधार पर एलोपैथिक डॉक्टर (जनरल फिजिशियन) नियुक्त करने के लिए इच्छुक डॉक्टरों से आवेदन आमंत्रित करता है। इसके लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस होना चाहिए। इसमें वजीफा 54,000/- रु. मिलेगा। इसके लिए 50 वर्ष से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। वॉक-इन की तिथि 18 जुलाई 2023 है।
आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2023 को सुबह 11:00 बजे एफआरआई बोर्ड रूम, (मुख्य भवन), देहरादून में वॉक-इन के लिए उपस्थित हो सकते हैं । उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे साक्षात्कार की समय अवधि पर सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर आएं।
कार्यक्रम का स्थान
वन अनुसंधान संस्थान कार्यालय
बोर्ड रूम, (मुख्य भवन)
पीओ न्यू फॉरेस्ट, देहरादून – 248006, उत्तराखंड
नोट– उम्मीदवार सस्थान की वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट: https://fri.icfre.gov.in/vacancies/ से अधिक जानकारी ले सकते हैं। विस्तृत विज्ञापन और आवेदन प्रारूप और अन्य नियम और शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





