देहरादून
आरोप: उत्तराखंड क्रिकेट विवाद में, इन पर हुआ मुकदमा दर्ज, गंभीर आरोप…
देहरादून। राज्य का क्रिकेट विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद में सीएयू पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और खिलाडियों के हकों पर डाका डालने और पैसे लेकर टीम में शामिल करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
इसी विवाद के बीच पिछले साल 11 दिसम्बर को घटे एक मामले में पुलिस कप्तान जन्मजेय खंडूड़ी के आदेश पर पुलिस ने कल देर रात सीएयू के सचिव माहिम वर्मा समेत सात पदाधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी यानी षडयंत्र करने, जबरन पैसे मांगने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में सीएयू के मनीष झा, पीयूष रघुवंशी, नवनीत मिश्रा, सत्यम शर्मा, संजय गुसाईं, पारूल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गौरतलब है कि प्रतिभावान आर्य सेठी विजय हजारे और उत्तराखंड की टीम में सदस्य रहा है। उसके पिता रवि सेठी के मुताबिक माहिम ने उसे टीम में खिलाने के बदले में रिश्वत मांगी थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




