देहरादून
जरूरी खबरः कल घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना झेलनी पड़ेगी फजीहत…
देहरादूनः कल यानि बुधवार को गणतंत्र दिवस है। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। अगर आप भी घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे है या काम से जा रहे है तो पहले ये रूट प्लान जरूर देख लें। वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मैदान के आसपास जीरो जोन रहेगा। इतना ही नहीं शहर भर में विक्रम और सीटी बसों का रूट भी डायवर्ट रहेगा। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वीआइपी और अधिकारी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेंट तिराहे की ओर जाते ही दायें तरफ मुख्य गेट संख्या एक से प्रवेश करेंगे।
विक्रमों के लिए डायवर्ट व्यवस्था
-दो नंबर रूट: रायपुर रूट के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जाएंगे।
-तीन नंबर रूट: धर्मपुर रूट के सभी विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।
पांच व आठ नंबर रूट: आइएसबीटी रूट व आठ नंबर कांवली रूट के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
-प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
-राजपुर रूट के विक्रम दिलाराम चौक से वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे।
सिटी बसों के लिए डायवर्जन व्यवस्था
-आइएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।
-रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक होते हुए दून चौक, एमकेपी चौक से आराघर की ओर से वापस भेजी जाएंगी।
-रायपुर रोड से प्रेमनगर जाने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से आइटी पार्क होते हुए घंटाघर से प्रेमनगर जा सकेंगी।
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
– परेड में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड व पत्रकारों के चौपहिया वाहनों को पेवेलियन ग्राउंड व दोपहिया वाहन फारेस्ट कालेज कार्यालय में पार्क होंगे।
– परेड कार्यक्रम देखने के लिए सर्वे चौक, ईसी रोड की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी, श्रीनिवाश वेडिंग प्वाइंट और आइआरडीटीए के ग्राउंड में पार्क होंगे।
-कनक चौक से आने वाहन लार्ड वैंकटेश्वर ग्राउंड में पार्क होंगे ।
– दर्शनलाल चौक की ओर से आने वाले वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…






















Subscribe Our channel






