देहरादून
Uttarakhand News: यहां अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्यवाही…
Uttarakhand News: देहरादून जिले में अवैध निर्माण और अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। प्रशासन की टीम ने विधोली के मैगी प्वाइंट में अवैध रूप से बने ढाबे और अस्थाई निर्माण ध्वस्त किए। इस दौरान कुल 35 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।
दरअसल, जिलाधिकारी सोनिका ने अवैध निर्माण और अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उन पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने तहसील विकासनगर के अंतर्गत ग्राम विधोली के मैगी प्वाइंट स्थल पर कार्यवाही की गई। इस दौरान अवैध रूप से निर्मित ढाबे एवं अस्थाई निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, अवैध खनन और परिवहन व अवैध अतिक्रमण पर नियमित निगरानी बनाए रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, किसी तरह की शिकायत क्षेत्र में नहीं आनी चाहिए, इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






