देहरादून
ऑनर किलिंग: देहरादून में दो भाइयों ने मिलकर बहन को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा…

देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां दो भाइयों ने अपनी सगी बहन को मौत के घाट उतार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 13 दिसंबर को रायपुर थाने के सोडा सरोली क्षेत्र में 18 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला था। जिसकी जांच के बाद पता चला युवती की हत्या उसके ही दो सगे भाई व भाभी ने की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की के खराब चाल चलन के शक के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि भाइयों ने अपनी बहन को राजस्थान से देहरादून बुलाया और फिर गला घोंटकर बहन की हत्या को अंजाम दिया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel




