देहरादून
BREAKING: उत्तराखंड में यहां सड़क से नीचे स्कूल पर जा गिरा शादी में जा रहा वाहन, 6 लोग थे सवार…
उत्तराखंड की राजधानी देहादून से सटे विकासनगर में हर दिन हादसे हो रहे है। आज एक बार फिर यहां बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चकराता गोरा घाटी मोटर मार्ग पर बरौंथा के समीप एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर बरौंथा प्राथमिक विद्यालय की छत के ऊपर जा गिरा। वाहन में 6 लोग सवार बताए जा रहे है जो घायल हो गए है। वहीं हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छमरौटा उत्तरकाशी से कुछ लोग यूटिलिटी में सवार होकर बिजनार बरौंथा चकराता तहसील शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में बरौंथा के पास यूटिलिटी वाहन संख्या (यूके 07 सीए 066 98) अनियंत्रित होकर प्राथमिक विद्यालय के ऊपर जा गिरा। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये तो गनीमत रही कि आज आंबेडकर जयंती की छुट्टी थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन वाहन में सवार कई लोग गंभीर घायल हो गए है।
बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 सेवा से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्वांसी भेजा गया। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है.। जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। घायलों की पहचान अरुण कुमार निवासी नौगांव, रमेश निवासी छमरोठा उत्तरकाशी, संदीप निवासी भंकोली नौगांव उत्तरकाशी और सुभाष निवासी कुवाडी नौगांव के रुप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel


