होली एंजल विंटर कार्निवल में दिखी विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक- लकी ड्रॉ में माधुरी चौहान ने जीता पहला ईनाम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

होली एंजल विंटर कार्निवल में दिखी विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक- लकी ड्रॉ में माधुरी चौहान ने जीता पहला ईनाम…

देहरादून

होली एंजल विंटर कार्निवल में दिखी विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक- लकी ड्रॉ में माधुरी चौहान ने जीता पहला ईनाम…

देहरादून। डोईवाला के होली एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेशम माजरी में विंटर कार्निवल उत्सव 2022 मनाया गया। विद्यालय में पहली बार इस प्रकार का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीईओ प्रेम नगर आशीष चौहान व विशिष्ट अतिथि के तौर पर फाउंडर एंड डायरेक्टर मास्टर क्लास मुकेश लाल, डिप्टी जनरल मैनेजर शिवराज चौहान, मिस उत्तराखंड संस्कृति भट्ट, गढ़वाली रैपर सूरज त्राटक व प्रधान तेजिंदर सिंह आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम प्रातः लगभग 10:00 बजे शुरू हुआ जो कि शाम 6:00 बजे तक चला । कार्यक्रम में बहुत से स्कूलों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्य में हिस्सा लिया ।

विस्तारा बैंड, SRHU, दून इंस्टीट्यूट, माउंट लिट्रा जी स्कूल, डेंटल कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गढ़वाली रैपर सूरज त्राटक ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में गढ़वाली व्यंजन, महाराष्ट्रीयन फूड ,दिल्ली स्ट्रीट फूड ,पंजाबी व्यंजन आदि का लुफ्त कार्निवल में आए लोगों ने उठाया ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ रहा जिसमें पहला इनाम स्मार्ट TV माधुरी चौहान होली एंजल स्कूल गैंडी खाता हरिद्वार ने जीता ,दूसरा इनाम स्पोर्ट्स साइकिल दक्ष रतूड़ी होली एंजल बापू ग्राम ऋषिकेश ने जीता ,तीसरा इनाम माइक्रो ओवन अंबिका सेमवाल होली एंजल बापू ग्राम ऋषिकेश ने जीता ।

पुरस्कारों का वितरण विद्यालय के डायरेक्टर डॉ आकाश कुसुम बछेती व प्रधानाचार्य जॉन डेविड नंदा आदि के द्वारा हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने के विद्यालय के शिक्षकों तथा कर्मचारी वर्ग आदि ने भी अपना पूर्ण सहयोग किया ।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link