देहरादून
सावधानः कहीं आपके घर में भी तो नहीं आ रहा नकली तेल, तेल खरीदने से पहले पढ़ ले ये खबर…
देहरादूनः तेल से खाना सबको पसंद है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की राजधानी देहरादून में नकली तेल बिक रहा है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटेलनगर थाने के देहराखास में नकली तेल की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है। महंगाई के इस दौर में अधिक पैसे देने पर भी शुद्ध सरसों का तेल नहीं मिल रहा है। मिलावटखोरों ने न सिर्फ सब्जी का स्वाद ही छीन लिया है बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य तेल की अवैध फैक्ट्री पकड़ी है। जहां के हालात देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को मौके से कई नामी कंपनियों के तेल के टिन बरामद किए है।
बता दें कि देहराखास में मानकों के विपरीत शगुन एग्रो आयल नाम से खाद्य तेल की फैक्ट्री चल रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में तेल की आपूर्ति की जा रही है। पुलिस ने बुधवार को इस फैक्ट्री में छापा मारा तो बड़ा खुलासा हुआ है। फैक्ट्री संचालक के पास खाद्य तेल के डिस्ट्रीब्यूशन का लाइसेंस भी नहीं मिला।आंचल रिफाइंड और आंचल सरसों का तेल की ओर से रीपैकर का लाइसेंस प्राप्त है। इसकी आड़ में वह अवैध रूप से तेल की फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। उसने तेल की रीपैकिंग से पूर्व उसकी शुद्धता जांचने के लिए टेस्टिंग मशीन भी नहीं लगाई। फैक्ट्री से बिना शुद्धता जांच के तेल की आपूर्ति की जा रही थी। पुलिस को छापेमारी के दौरान यहां एक लोडर में तेल के 15 लीटर के 39 टिन बिना किसी ब्रांड के लेबल मिले है। फैक्ट्री में बड़ी संख्या में विभिन्न ब्रांड के तेल के टिन बिना एक्सपाइरी डेट के पाए गए। आरोपित को नोटिस देकर तेल के नमूने जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। नमूने फेल होने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि नकली तेल पाम आयल या अन्य किसी वस्तु की मिलावट कर बनाया जाता है। इस मिलावटी तेल का इस्तेमाल करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के साथ किडनी डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की माने तो मिलावटी खाद्य तेल शरीर में धीरे धीरे नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। पेशाब की थैली पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा पेट संबंधी गैस आदि परेशनियां तो तुरंत ही शुरू हो जाती हैं। आर्जीमोनयुक्त सरसों तेल खाने से पूरे शरीर में सूजन आ जाती है। कई अंग अपना काम करना बंद कर देते है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
महेंद्र भट्ट सर्व सम्मति से बने उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को शुभकामनाएं
रुद्रप्रयाग: डीएम प्रतीक जैन ने केदारनाथ जीर्णोद्धार और पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा बैठक ली
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक हुई
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन के किराए में 1 जुलाई से होगा बड़ा बदलाव
