Dehradun News: DIT बी. टेक के छात्र का शव इस हाल में बरामद, परिजनों में कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Dehradun News: DIT बी. टेक के छात्र का शव इस हाल में बरामद, परिजनों में कोहराम…

देहरादून

Dehradun News: DIT बी. टेक के छात्र का शव इस हाल में बरामद, परिजनों में कोहराम…

देहरादून। रेस्क्यू टीम ने होली के दिन डूबे युवक का शव बरामद किया है। थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि लेमन ट्री के पास एक शव दिखाई दिया है। जिसमे रेस्क्यू हेतू SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल शव तक पहुँच बनाकर शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

युवक DIT देहरादून में बी. टैक का छात्र था जो दिनाँक 08 मार्च 2023 को होली पर्व के दिन अपने अन्य साथियों के साथ शिवपुरी के पास नमामि गंगे घाट पर आया था। व इसी दौरान पैर फिसलने से ग्रुप में से दो युवक नदी में डूब गये थे। SDRF टीम द्वारा दोनों की सर्चिंग दिनाँक 08 मार्च 2023 से लगातार की जा रही थी।

मृतक का नाम:-

आदित्य राज सिंह उम्र – 22 वर्ष पुत्र अरुण कुमार सिंह।
निवासी :- हुगली कोलकाता।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link