देहरादून
Dehradun News: नवीं कक्षा की छात्रा पर दो युवकों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस…
Dehradun News: देहरादून में महिला अपराध तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। कारगी क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है। यहां कक्षा नौ की छात्रा पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पटेल नगर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इस दौरान उसे रास्ते में दो लड़कों ने रोक लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई, इस बीच दोनों ने छात्रा के ऊपर फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि वह किसी तरह बच गई। परंतु स्कूटी समेत नाले में जा गिरी जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं और गले पर छर्रे लगने के निशानों की भी पुष्टि हो रही है।
वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों युवक फरार बताए जा रहे है। देर रात तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया। उधर पुलिस छात्रा की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






