देहरादून
Dehradun News: दून का ये क्षेत्र नो पार्किंग जोन घोषित, अगर यहां खड़ा किया वाहन तो अब खैर नहीं…
Dehradun News: देहरादूनवासियों के लिए काम की खबर है। अगर आप वाहन चालते है और राजपुर रोड की तरफ जा रहे है तो पहले ये खबर पढ़ लें। बताया जा रहा है कि मसूरी डाईवर्जन से ऐतिहासिक राजपुर मार्केट तक सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क करने पर रोक लगा दी है। डीआईजी/एसएसपी देहरादून ने आदेश जारी कर इसे नो पार्किंग जोन घोषित किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डीआईजी/एसएसपी देहरादून ने राजपुर रोड (मसूरी डाइवर्जन से राजपुर मार्केट) के दोनों ओर नो पार्किंग जोन घोषित किया है। बताया जा रहा है कि आदेश का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि सड़क पर आड़े तिरछे वाहन लगाने सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और यातायात बाधित होता है।
गौरतलब है कि देहरादून की इस ऐतिहासिक व पुरानी सड़क के दोनों ओर कई पुरानी कोठियां व व्यावसायिक संस्थान मौजूद हैं। प्रसिद्ध साईं बाबा के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। यही नहीं, सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए भी एक रास्ता इस मार्ग से होकर गुजरता है। ऐसे में इस सड़क के नो पार्किंग जोन घोषित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






