देहरादून
Dehradun News: सड़क पर किया ये काम तो होगी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, पुलिस की है पैनी नजर…
Dehradun News: राजधानी की शांत फिजाओं में नशे का जहर घुल रहा है। शराब पीकर लोग सड़क पर हुड़दंग मचाते है। ऐसे में अब देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त हो गए है। अगर कोई अब देहरादून में नशे में धुत होकर रात में सड़कों पर हंगामा करता है तो उसपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने इसके निर्देश दिए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि देर रात सड़कों पर नशे की हालत में हुड़दंग करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अब गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। साथ ही रात 12 बजे के बाद होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और बार को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि राजपुर रोड, पटेल नगर, सहस्त्रधारा, ISBT, मसूरी और बसंत विहार जैसे कई इलाकों में लोग देर रात तक होटल, रेस्टोरेंट व बार में पार्टी करते हैं। फिर नशे में धुत लोग सड़कों पर उतर कर शांति व कानून व्यवस्था भंग करने का काम कर रहे हैं।ऐसे में अब एसएसपी ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट तहत कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






