Dehradun News: कोहरे के कारण दून के आसमान से बैरंग लौटी दो फ्लाइट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Dehradun News: कोहरे के कारण दून के आसमान से बैरंग लौटी दो फ्लाइट…

देहरादून

Dehradun News: कोहरे के कारण दून के आसमान से बैरंग लौटी दो फ्लाइट…

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट पर कोहरे की जो खबरें दिसंबर या जनवरी माह में आती थी। वो खबर अब अक्टूबर में ही आने लगी हैं।

अक्टूबर माह में ही देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइटें प्रभावित होने लगी हैं। आज सुबह दिल्ली से देहरादून के आसमान में पहुंची दो उड़ानों को कोहरे का सामना करना पड़ा।

जिससे विजुअलिटी की समस्या के कारण दिल्ली से देहरादून के आसमान में पहुंची दो उड़ानें बिना लैंड किए आसमान से ही वापस दिल्ली को डायवर्ट हो गई। ये दोनों उड़ानें एयर इंडिया और इंडिगों कंपनी की थी।

दोनों कंपनियों के पायलट जैसे ही विमान लेकर जौलीग्रांट के आसमान में पहुंचे तो जौलीग्रांट के आसमान में कोहरा छाया हुआ था। जिस कारण दोनों पायलटों ने विमानों को वापस दिल्ली की तरफ मोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने चमोली नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों पर जानकारी ली

एयर इंडिया की उड़ान सुबह लगभग सात बजे दिल्ली एयरपोर्ट से टेक ऑफ कर जौलीग्रांट पहुंची। और विजुअलिटी की समस्या के कारण बिना लैंड किए आसमान से वापस दिल्ली लौट गई।

उसके बाद लगभग 7:20 पर इंडिगो की फ्लाइट भी दिल्ली से हवाई पैसेंजरों को लेकर जौलीग्रांट के आसमान में पहुंची। और कोहरे के कारण बिना लैंडिंग के ही आसमान से वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम आयोजित हुआ

साठे आठ बजे पहुंची पहली फ्लाइट

जौलीग्रांट में मौसम साफ होने पर बेंगलुरू की फ्लाइट लगभग साढे आठ बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड हुई। और उसके बाद बाकि की उड़ानें भी जौलीग्रांट पहुंची।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Advertisement

ADVERTISEMENT

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link