देहरादून
Dehradun News: डीएवी पीजी कालेज में बंद कराए एडमिशन, प्राचार्य ने छात्रों को बुलाया,जानिए वजह…

Dehradun News: डीएवी पीजी कॉलेज में प्रवेश शुल्क प्रक्रिया ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन करने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का आंदोलन जारी है। छात्रों ने एडमिशन कमेटी के सदस्यों को उठाकर एडमिशन तीसरे दिन भी नहीं होने दिए। जिसके बाद कालेज में हंगामा शुरू होने लगा। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद प्राचार्य ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्र नेताओं का कहना है कि ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने की व्यवस्था से छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर के ठीक से काम न कर पाने के कारण छात्र शुल्क जमा नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान मेरिट सूची के अनुसार दाखिले की तिथि निकल जाती है। इसकी वजह से कई छात्र दाखिले से वंचित रह जा रहे हैं। जिस कारण वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही एडमिशन की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि छात्रों ने एडमिशन कमेटी के सदस्यों को उठाकर एडमिशन तीसरे दिन भी नहीं होने दिए। जिसके बाद कालेज में हंगामा शुरू होने लगा। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ऐसे में कालेज में हंगामे की आशंका को दखेते हुए प्राचार्य केआर जैन से कालेज में पुलिस बुलाने के साथ ही छात्रों को वार्ता के लिए बुला लिया। छात्र उन पर दर्ज मुकदमे लेने और फीस आफलाइन करने की मांग पर अडिग हैं। इसके बाद ही वे वार्ता को आगे बढाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







