देहरादून
Dehradun News: दो वाहनों की भीषण भिड़ंत में SGRR स्कूल के 9वीं के छात्र की मौत, मचा कोहराम…
Dehradun News: तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसों को लेकर आई। देहरादून में आज दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार 9वीं के छात्र की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शुक्रवार की सुबह डोईवाला में हुआ।यहां कुआंवाला (Doiwala Kotwali Kuanwala Area) क्षेत्र में बोलेरो और बाइक की आमने सामने से जोरदार टक्कर (doiwala road accident) हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में ले लिया है। युवक की पहचान अभिनव शर्मा पुत्र मनीष कुमार शर्मा निवासी B3 स्वास्तिक अपार्टमेंट नेशविला रोड देहरादून के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक एसजीआरआर रेस कोर्स में नौवीं कक्षा का छात्र था। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों वाहनों को डोईवाला कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






