देहरादून
Dehradun News: “लच्छीवाला जंगल” में भारी मात्रा में फेंकी गई दवाईयों से “वन्य जीवों को खतरा”…
Dehradun News: देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजामार्ग के किनारे लच्छीवाला वन रेंज के जंगल में भारी मात्रा में फेंकी गई दवाईयों से वन्य जीवों पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं इन दवाईयों से पर्यावरण को भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे भारी मात्रा में दवाईयां फेंकी गई हैं। इनमें अधिकांश दवाईयां एक्पायर डेट की हैं। बताया जा रहा है कि जो दवाईयां जंगल में फेंकी गई हैं। उनमें कुछ दवाईयां नींद, नसों में ताकत, शुगर, हार्ट अटैक आदि की हैं। इन दवाईयों में पहले छह-सात जनवरी के आसपास जंगल में फेंका गया था। जिसे कई कट्टों में भरकर नेक्स्ट एवोलुशन ऑफ वर्ल्ड वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े लोगों ने मेडिकल पाल्यूशन कंट्रोल कमेटी (एमपीसीसी) के सहयोग से नष्ट कर दिया था। लेकिन उसके बाद 12 जनवरी के आसपास फिर से किसी ने जंगल में दवाईयों का जखीरा फेंक दिया। जो अभी भी जंगल में पड़ा हुआ है।
नेक्स्ट एवोलुशन ऑफ वर्ल्ड वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े लोगों ने कहा कि दवाईयां अभी भी जंगल में पड़ी हुई हैं। और संबधित विभाग ने भी अब इस मामले में हाथ खड़े कर दिए हैं। वहीं लच्छीवाला रेंजर घनानंद उनियाल ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। लेकिन अब मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा जा रहा है। और इस मामले में कार्रवाई भी की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






