देहरादून
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में एक हफ्ते तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, क्या हुआ बदलाव जानिए…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी को मध्यनजर रखते हुए कोरोना कर्फ्यू की समय सीमा को 1 हफ्ते तक बढ़ाने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि अब प्रदेश में 1 जून तक कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि कर्फ्यू को लेकर कुछ संशोधन किए गए हैं।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा कोविड-19 को 1 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग को परखने के बाद आवश्यक सेवाओं वाली दुकान खुलने के समय को 7:00 से 10:00 बजे को बढ़ाते हुए 8:00 से 11:00 बजे किया गया है। पूर्व में खुलने वाली आवश्यक दुकानें जैसे दून, अंडा, मछली, मीट, फल, सब्जी की दुकानें इस नए समय के अनुसार खुलेंगी। इसके अलावा 28 मई को आवश्यक सेवाओं की खरीदारी करने के लिए आंशिक छूट दी गई है। यह आदेश 1 जून सुबह 6:00 बजे तक लागू रहेगा। बताते चलें कि पिछले समय से प्रदेश में जारी कोविड-19 के अच्छे परिणामों को देखते हुए फिलहाल कोविड-19 को आगे बढ़ाने का फैसला यथावत रखा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






