उत्तराखंड
13 वर्षीय बालिका से रेप के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल कारावास की सजा…
उत्तराखंड के देहरादून से नाबालिग से रेप केस के मामले में आरोपी के खिलाफ सजा का ऐलान किया गया है। मामला दर्ज होने के तीन साल के भीतर कोर्ट ने सजा सुनाई। नाबालिग लड़की को फुसलाकर मकान मालिक के बेटे ने रेप किया था। 13 वर्षीय बालिका से रेप के दोषी युवक को कोर्ट ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पॉक्सो कोर्ट के जज पंकज तोमर ने दोषी पर 1.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने एक नवंबर 2021 को आरोपी को गिरफ्तार ।किया था कोर्ट में 14 मार्च 2022 को आरोप तय किए गए। बुधवार को कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया।
वकील किशोर कुमार ने बताया कि पीड़िता को देहरादून अस्पताल लेकर जाया गया। चादर में भ्रूण को भी लपेटकर ले गए। इलाज के बाद होश में आई पीड़िता ने बताया कि विधौली में जिस मकान में वह किराए पर रह रहे थे, वहां मकान मालिक के बेटे पंकज सिंह बिष्ट ने कई बार उसका रेप किया। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 23 दिसंबर 2021 को इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दायर की।
कोर्ट में केस ट्रायल पर आया तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। उसने कोर्ट को बताया कि उसके पिता होटल में काम करते थे। मां प्रेग्नेंट थी। इसलिए, कपड़े सुखाने वह छत पर जाती थी। एक दिन पीड़िता को पंकज ने छत पर रोक लिया। उसे चॉकलेट दी। इसके बाद उसका रेप किया। दुष्कर्म करने के बाद पंकज ने किसी को न बताने को कहा। ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खनन विभाग ने राजस्व प्राप्ति मे आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ स्थापित किये नये आयाम
अपने कड़े व सख्त एक्शन से राशन व आयुष्मान कार्ड माफिया गिरोहों को कुचल रहा प्रशासन
शुभमन गिल ने अंग्रेजों घर में पटका, दोहरे शतक के बाद धमाकेदार सेंचुरी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन के चार वर्ष पूर्ण होने पर “विकास संकल्प पर्व” के तहत केदारनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना
पूर्ण सिंह नेगी: देहरादून का दानवीर, जिसने शिक्षा को बनाया अमर धरोहर
