Corona Update: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में फूटा कोरोना बम,15 से ज्यादा कर्मी मिले संक्रमित... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Corona Update: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में फूटा कोरोना बम,15 से ज्यादा कर्मी मिले संक्रमित…

देहरादून

Corona Update: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में फूटा कोरोना बम,15 से ज्यादा कर्मी मिले संक्रमित…

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। राज्य में जहां एक ओर प्रतिदिन अब 3000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय में कोरोना विस्फोट की खबर है। पुलिस मुख्यालय में 15 से अधिक अलग-अलग सेक्शन में तैनात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। सबसे अधिक क्राइम सेक्शन में 6 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के चलते इस सेक्शन का कामकाज प्रभावित नजर आ रहा।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय की अलग-अलग इकाइयों में तैनात 15 से अधिक कर्मचारियों के पॉजिटिव आने की खबर है। जिससे पुलिस मुख्यालय की चिंता बढ़ रही है। गौरतलब है कि प्रदेश भर में 1 जनवरी 2021 से 18 जनवरी 2021 तक डबल डोज वैक्सीन ले चुके 429 पुलिसकर्मी अभी तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि यह आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच 60 पुलिसकर्मी स्वास्थ्य उपचार के बाद ड्यूटी पर लौट चुके हैं। एहतियातन 1 जनवरी 2022 से 18 जनवरी 2022 तक 409 पुलिसकर्मी क्वारंटीन किये गए हैं।

आपको बता दें कि वैकल्पिक रूप में व्यवस्था बनाकर क्राइम सेक्शन को सुचारू किया जा रहा। फायर सेक्शन में भी कई लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ अभी कई और लोग मुख्यालय में भी कोविड के लक्षण से प्रभावित बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी ऐसे लोगों की कोविड-19 टेस्टिंग की रिपोर्ट आनी बाकी है। 24,352 पुलिसकर्मियों को कोरोना की डबल डोज पहले ही लगाई जा चुकी है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link