देहरादून
सावधानः उत्तराखंड में अब यूट्यूब के जरिए ऐसे की जा रही ठगी, एक मैसेज से लग रही लाखों की चपत, जानें…

उत्तराखंड साइबर ठगों की पहली पसंद बन गया है। साइबर ठग नए नए तरीकों से प्रदेश की भोली भाली जनता को ठग रहे है। ठगों ने अब लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। जिससे वह लाखों की चपत लग रहे है। ये तरीका है यूट्यूब का। बताया जा रहा है कि वे लोगों को वाट्सअप मैसेज करके ऐसे झांसे देते हैं कि कई लोग इनके बहकावे में आकर लाखों रुपए गंवा बैठते हैं। देहरादून का एक युवक भी इसके जाल में फंस कर 7 लाख 87 हजार रुपए गंवा बैठा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार साइबर ठग पहले लोगों को यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और लाइक करने पर प्रतिदिन चार हजार रूपए कमाने का लालच देकर झांसे में ले लेते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप पर लिंक भेजते हैं। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप नंबर एकाउंट बनाया जाता है। जिसके जरिए मैसेज भेजे जाते हैं। मैसेज में नौकरी का झांसा होता है।इसके बाद यूट्यूब वीडियो का लिंक भेजकर इसे लाइक करने ओर फिर इसका स्क्रीनशॉट भेजने को कहते हैं। इसके एवज में 150 रुपए देने की बात की जाती है।
बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में व्यक्ति का बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड लिया जाता है। इसके बाद लिंक को टेलीग्राम एप पर ले जाकर वीडियो को लाइक और सब्सक्राइव करने का टास्क देकर ठगा जा रहा है। ये गिरोह देशभर में लोगों को ठग रहा है। इस गिरोह ने देहरादून में एक युवक को पहले वीडियो को लाइक और सब्सक्राइव कराने के एवज में 450 रुपए दिए गए। इसके बाद साइबर क्रिमिनल ने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कमोडिटी कारोबार में निवेश कर मोटे मुनाफे कारोबार में निवेश का लालच देकर करीब 8 लाख रुपए ठग लिए गए। ऐसे कई मामले देश से सामने आ रहे है। लोगों को ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







