देहरादून
उत्तराखंड में 70 विधानसभाओं में जीते इतने विधायकों पर मुकदमा दर्ज, जानिए कितने है करोड़पति…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजें आ गए है। 70 विधानसभाओं में से इस बार 19 विधायकों पर मुकदमें दर्ज है। जबकि कई विधायक करोड़पति है। रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के 47 में से 40, कांग्रेस के 19 में से 15, बसपा के दोनों और दो में से एक निर्दलीय विधायक ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है। भाजपा के पांच, कांग्रेस के चार और एक निर्दलीय विधायक ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी अपने-अपने हलफनामों में दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 2022 में 70 में 19 विजेता उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 10 विजेता विधायकों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। जबकि पिछली बार 14 विधायकों पर ऐसे मुकदमे दर्ज थे। गंभीर अपराधों में पांच साल से अधिक सज़ा वाले,गैर जमानती,रिश्वतखोरी,हमला,हत्या,अपहरण,बलात्कार,भस्ट्राचार निरोधक कानून,महिलाओं पर अत्याचार शामिल है। 2017 में 70 विधायकों में से 22 ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए थे। वहीं कई विधायक करोड़पति है। जिसमें सर्वाधिक सम्पत्ति वाले विधायक सतपाल महाराज–87 करोड़, उमेश कुमार–54 करोड़, त्रिलोक सिंह चीमा–44 करोड़, खुशाहाल सिंह अधिकारी –30 करोड़, रेखा आर्य–25 करोड़, सरवत करीम अंसारी–14 करोड़, अनुपमा रावत–13 करोड़ , प्रदीप, बत्रा–12 करोड़ , यशपाल आर्य–10 करोड़ ,शिव अरोड़ा–10 करोड़ आय है।
एडीआर के मुताबिक भाजपा के 47 विधायकों में से आठ पर मुकदमे दर्ज है। इसमे से पाँच पर गंभीर धाराएं लगी है। इसी तरह कांग्रेस के 19 में से आठ और बसपा के दो विजेता विधायकों में से एक ने अपने हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। उसके मुताबिक, विधानसभा पहुंचे दोनों निर्दलीय विधायकों ने भी अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। खानपुर से जीते निर्दलीय विधायक उमेश कुमार पर सर्वाधिक 14 केस दर्ज है उनपर 33 गंभीर धाराएं भी लगी हुई है।इसके अलावा कांग्रेस के सुमित ह्रदयेश पर भी छह मुकदमे दर्ज है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मोबाइल टॉवर स्थापित करने के बाद कंपनियों को देना होगा स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी सर्टीफिकेट
डीएम पंहुचे पाटा गांव, ग्राम पंचायत बमराड़ के पाटा गांव भू- धसाव का जियोलॉजिकल सर्वे कराने के डीएम ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने हिंदी फ़िल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर लॉन्च किया
ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ने ‘खुशी स्वयं सहायता समूह’ को बनाया लखपति: फूलों की खेती से खुली समृद्धि की राह
धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव, शाह होंगे मुख्य अतिथि
