Big Breaking: देहरादून में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर घायल... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: देहरादून में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर घायल…

देहरादून

Big Breaking: देहरादून में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर घायल…

देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसा सहस्त्रधारा रोड पर हुआ है। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे है। दोनों घायलों में से एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा प्रेरणा स्टोर के पास सहस्त्रधारा रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहंची पुलिस पुलिस ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान लोकेश मिश्रा के रुप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान पूर्ण सिंह राणा, रजनीश के रूप में हुई है। तीनों लोग एलआईसी में कार्यरत बताए जा रहे है। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी और मृत व्यक्ति के शव को मोर्चरी में रखवा दिया।जिसका पंचायत नामा पंजीकृत कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
1 Share
Share via
Copy link