देहरादून
Breaking: मसूरी में बस हादसा, 7 घायल, स्कूली बच्चों से भरी थी बस…
देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग पद्मिनी निवास के पास एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। वही, उसकी चपेट में एक कार भी आ गई। बस में सवार 30 छात्र और 3 शिक्षक सहित बस का कंडेक्टर और ड्राइवर था। जिसमें से 2 शिक्षक और 5 छात्र घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी लोगों को बस से रेस्क्यू कर किया गया वहीं घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस के गिरने के तुरंत बाद सभी लोग घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि बस एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी है।
जिसमें फसे बच्चे चिल्ला रहे हैं जिसके बाद बसों के शीशे तोड़कर बस में फसे लोगो को रेस्क्यू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल द्वारा सभी छात्रों का हालचाल जाना वह छात्रों और शिक्षकों के खाने रहने की व्यवस्था की गई वही घायलों केा हाल चाल जाना।
एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि घटना काफी बड़ी हो सकती थी पर गनीमत रही कि बस एक सड़क से दूसरी सड़क के पैराफिट पर जाकर टकरा के रुक गई। उन्होंने कहा कि पूरी घटना में 7 लोग घायल हुए हैं जिसमें से 5 छात्रों 2 शिक्षक हैं जिनका इलाज मसूरी को जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…






















Subscribe Our channel




