BREAKING: उत्तराखंड में बारिश का कहर, पर्यटकों से भरी कार पर पहाड़ से गिरा बोल्डर, चार लोग थे सवार... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

BREAKING: उत्तराखंड में बारिश का कहर, पर्यटकों से भरी कार पर पहाड़ से गिरा बोल्डर, चार लोग थे सवार…

देहरादून

BREAKING: उत्तराखंड में बारिश का कहर, पर्यटकों से भरी कार पर पहाड़ से गिरा बोल्डर, चार लोग थे सवार…

उत्तराखंड में बारिश कहर जारी है। जहां जगह-जगह भूस्खलन से सड़के बंद है। वहीं  मसूरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां कांडीखाल के पास पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर हैं। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रविवार दोपहर के समय हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के यात्री कैंपटी फाल घूम कर चकराता की ओर जा रहे थे। इस दौरान कैंपटी फॉल से 4 किलोमीटर आगे कांडीखाल पर अचानक पहाड़ से पत्थर सीधा गाड़ी के ऊपर जा गिरा। हादसे में कार चालक गंभीर घायल हो गया। जबकि, कार सवार तीन लोगों की जान बच गई।

कार चालक की पहचान अश्वनी यादव पुत्र राम धीरज यादव (उम्र 43 वर्ष) निवासी शक्ति नगर नॉर्थ दिल्ली के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मसूरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं अन्य लोगों की पहचान राजीव कुमार राठौड़ पुत्र स्वर्गीय दयानंद राठौड़ (उम्र 49 वर्ष), अंजू राठौड़ पत्नी राजीव कुमार राठौड़ (उम्र 47 वर्ष) और पुष्कर राठौड़ पुत्र राजीव कुमार राठौड़ (उम्र 16 वर्ष) निवासी ग्राम लॉरेंस केशव पुरम दिल्ली के रूप में हुई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link