देहरादून
BREAKING: उत्तराखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में भाजपा नेत्री की मौत, जांच में जुटी पुलिस…
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह घर की बालकनी से गिर गई थी, जिस कारण उनकी मौत हो गई। वहीं मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऋषिकेश के गंगानगर गली नंबर आठ निवासी सिमरन गाबा (40 वर्ष) पत्नी मुकेश गाबा की गुरुवार की रात अपने घर की बालकनी से गिर गई। जिससे उनकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्वजन उन्हें राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। झहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेत्री की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत पत्र किसी भी पक्ष की ओर से नहीं मिला है।
बताया जा रहा है कि सिमरान गाबा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष थी, बीते दिनों कि किसी विवाद के चलते संगठन की ओर से उन्हें पद मुक्त कर दिया गया था। वहीं उनके पति मुकेश गाबा की ओर से तीन माह पूर्व फेसबुक पर लाइव आकर अपने पारिवारिक संबंधों को लेकर काफी कुछ कहा था। जिसके बाद मुकेश गाबा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था, उसे एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मुकेश गाबा ने फिर फेसबुक में लाइव भाजपा के मंत्री और पदाधिकारियों का नाम लेकर कई आरोप लगाए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






