देहरादून
BREAKING: देहरादून में यहां रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जले वाहन-कई लोग झुलसे…
देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां सेलाकुई के पास तेलपुर चौक एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। देखते-ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे रेस्टोरेंट के बाहर खड़े दो स्कूटर भी आग की चपेट में आ गए तो वहीं तीन लोग भी झुलस गए।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सेलाकुई के पास तेलपुर चौक स्थित आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी के पास का बताया जा रहा है। यहां एक रेस्टोरेंट में सिलिंडर बदलने के दौरान आग लग गई। इस दौरान रेस्टोरेंट में रखा सामान और दोनों स्कूटर जल गए। वहीं तीन लोग मामूली तौर पर झुलस गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने शुरू किया। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भेजा गया है। वहीं नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




