देहरादून
Big Breaking: ऋषिकेश में नहाते समय दो महिलाए सहित एक बच्ची नदी में बही, रेस्क्यू जारी…
ऋषिकेश: देहरादून से दुःखद खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश के रायवाला इलाके में गौहरी माफी क्षेत्र में दो महिलाएं और एक लड़की गंगा नदी में बह गयी। घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ,आपदा राहत दल और जल पुलिस कर्मी मौके पर तलाश कर रहे हैं, तीनों की खोजबीन जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह गीता कुटीर घाट पर तीनों नहाने गयी थीं, तभी गंगा के तेज बहाव में तीनों बह गई। तीनों हरियाणा की रहने वाली बतायी जा रही हैं।
वहीं, पुलिस कंट्रोल द्वारा बताया गया के रायवाला थाना क्षेत्र गीता कुटीर घाट पर दो महिलाएं और एक लड़की सुबह स्नान करने के दौरान गंगा में बहने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही ऋषिकेश जल पुलिस एवं आपदा राहत दल की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है लेकिन अभी तक किसी का कोई पता नहीं चल पाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






