देहरादून
Big Breaking: आप नेता कलेर के बेटे का यहां पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, मची सनसनी…
देहरादूनः राजधानी देहरादून की शांत वादियों से दिल दहला देने वाली खबरे सामने आ रही है। 24 घंटे में ट्रिपल मर्डर केस से जहां दून में सनसनी मच गई। वहीं गुरुवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में एक होटल में मिला है। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। कलेर ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा देकर खटीमा यानी सीएम धामी की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का बेटा सिकंदर कलेर (24 वर्ष) देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में मृत मिला है। सिकंदर ने बुधवार की शाम करीब 4 बजे होटल के कमरा नंबर 201 में चेक इन किया था। होटल स्टाफ के मुताबिक बुधवार देर रात सिकंदर कमरा नंबर-201 में ठहरा हुआ था। सिकंदर देर रात अपने दोस्तों के साथ बाहर गया हुआ था। जब रात दो बजे लौटा तो उसकी हालत काफी खराब थी। ऐसे में उसका एक दोस्त उसे होटल के बाहर छोड़कर चला गया। सुबह जब सिकंदर किसी का फोन नहीं उठा रहा था तो उसके पिता एसएस कलेर ने आम आदमी पार्टी के नेता डॉ शोएब अंसारी कोअपने बेटे का हालचाल जानने के लिए होटल भेजा। सुबह जब 10:30 बजे कमरा नंबर 201 पहुंचे तो वह अंदर से बंद था। ऐसे में उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में कमरे को तुड़वाया तो अंदर सिकंदर का शव कमरे के बेड पर लड़ा था।
वहीं, होटल के कमरे में सिकंदर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जबकि, उसने बगल पर ही उल्टी भी की हुई थी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता होटल पहुंचे। घटना से राजधानी में हड़कंप मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पत्रकार सम्मान को नई मजबूती दे रहे हैं बंशीधर तिवारी, पत्रकारों को पेंशन की संस्तुति…
Health: स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा में नई ऊर्जा। SGRR के द्वि-आयामी आयोजनों ने प्रदेश में बटोरी प्रशंसा
नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM धामी
40 प्रतिशत से कम धनराशि खर्च करने वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए: प्रभारी मंत्री…
राजनीति: मंच से पर्ची फेंक बोले सीएम धामी- “इसमें पढ़ना भी क्या है यार, इसे फेंक ही देते हैं”






















Subscribe Our channel







