देहरादून
Big Breaking: कोर्ट के आदेश पर देहरादून MDDA अकाउंटेंट सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज, जानिए मामला…
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार ठगी की घटनाएं सामने आ रही है। देहरादून में प्रॉपर्टी डीलिंग में लाखों की ठगी के मामले में एमडीडीए के अकाउंटेंट का नाम भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने प्रापर्टी डीलर से लाखों रुपये हड़पने और धमकाने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एमडीडीए के अकाउंटेंट सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं एमडीडीए के अकाउंटेट का नाम सामने आने पर एमडीडीए में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनिता राजपूत निवासी शिवालिक एन्क्लेव कारगी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया कि उनके पति राजेंद्र राजपूत प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। 2010 में नक्शा पास करवाने के संबंध में उनके पति की मुलाकात एमडीडीए के अकाउंटेंट राजाराम मौर्य से हुई। 2016 में महिला के पति राजेंद्र को रुपयों की जरूरत हुई तो उन्होंने राजाराज मौर्य से संपर्क किया और जमीन के कागज़ रख 6 माह के वादे पर उससे 14 लाख रुपये उधार ले लिए लेकिन किसी कारण वह समय पर पैसा नहीं लौटा सके। 2018 में राजेंद्र ने आरोपित को ब्याज सहित साढ़े 15 लाख रुपये लौटा दिए। लेकिन इसके बावजूद राजेंद्र ने राजाराम से जब भवन के दस्तावेज वापस मांगे तो उसने और रुपये मांगे और अपने पहचान के किसी रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर का डर दिखाकर दिसंबर 2019 तक 28 लाख 72 हजार रुपये ठग लिए। इसके बावजूद आरोपित ने भवन के दस्तावेज नहीं लौटाए।
28 अगस्त 2020 को राजेंद्र दस्तावेज लेने के लिए आरोपित के घर गया तो आरोपित व घर में मौजूद उसका लड़का निखिल कुमार, प्रवीन कुमार व अन्य ने उसे धमकी दी और चार चेकों पर 39.48 लाख रुपये की धनराशि भरकर साइन करवा अपने पास रख लिए। शिकायतकर्ता ने मामले में पुलिस पर भी गम्भीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि वह पुलिस अधिकारियों के पास भी आरोपी की शिकायत लेकर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपित राजाराम मौर्य उसके बेटे निखिल कुमार, पत्नी सरोज देवी, सहयोगी प्रवीन कुमार व सत्तो देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





