देहरादून
Big Breaking: देहरादून में कार सवार पुलिसकर्मी ने मजदूर को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत…

देहरादूनः उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। दर्दनाक हादसे की खबर देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र से आ रही है। यहां मसूरी रोड पर आज दोपहर एक सिपाही ने गाड़ी को ओवरटेक करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मधुबन विहार निवासी सुशील कुमार साहू मजदूरी का काम करता था। आज दोपहर सुशील कुमार मोटरसाइकिल सवार होकर मसूरी से देहरादून आ रहा था और उसी दौरान रायपुर थाने में तैनात सिपाही ने अपनी गाड़ी से मसूरी की ओर जाते हुए मोटरसाइकिल सवार सुशील को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुशील गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुशील को अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव के पंचनामे की कार्यवाही कर सिपाही को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






