देहरादून
Big Breaking: ट्रैकिंग करने आए पर्यटक की मौत, 25 किलोमीटर चढ़ाई पार कर SDRF ने ऐसे किया रेस्क्यू…
चमोली: उत्तराखंड से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां सतोपंथ में ट्रैकिंग पर आये मुंबई निवासी एक पर्यटक की मौत हो गई है। SDRF की टीम ने लगभग 25 किलोमीटर पहाड़ी क्षेत्र पैदल चलकर बॉडी बैग के माध्यम से शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और पुलिस के सुपर्द किया। बताया जा रहा है कि पर्यटक की स्वास्थ्य खराब होने के कारण मौत हो गई। मुख्य मार्ग से लगभग 13 किलोमीटर ऊपर पैदल मार्ग से एसडीआरएफ टीम ने मंगलवार को उसका शव बरामद किया है ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसडीआरएफ को सूचना मिली कि सतोपंथ मार्ग पर एक ट्रैकर की मौत हो गयी है। थाना बदरीनाथ द्वारा सूचना मिलने के बाद SDRF टीम मौके के लिए रवाना हुई। सतोपंथ मार्ग पर लक्ष्मीवन के पास थाने से लगभग 12 से 13 किलोमीटर दूर ट्रैकर की मौत हुई थी। जांच में मरने वाले व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय डेविड के रूप में हुई है, जो मुंबई का रहने वाला है। ये शख्स सतोपंथ ट्रैकिंग दल का सदस्य था। मुंबई से आए इस ट्रैकिंग दल में कुल 9 सदस्य शामिल थे, जिन्होंने लक्ष्मीवन के पास कैम्प लगाया हुआ था। वही एसडीआरएफ की टीम ने लगभग 25 किलोमीटर पहाड़ी क्षेत्र पैदल चलकर बॉडी बैग के माध्यम से शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और पुलिस के सुपर्द किया। पुलिस द्वारा अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…






















Subscribe Our channel






