देहरादून
Big Breaking: देहरादून में अपराधी बेखौफ, बंदूक की नोक पर सरे आम ज्वेलर्स से लाखों की लूट…

देहरादून: राजधानी में अपराधी बेखौफ है। कहीं हत्या तो कहीं लूट की वारदात सामने आ रही है। बड़ी लूट की घटना अब दून से सटे थाना सेलाकुई क्षेत्र से आ रही है। यहां बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स की दुकान में लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों ने पिस्टल के दम पर ज्वेलरी की दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, इस लूट की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलाकुई के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित वेलकम ज्वेलर्स के नाम से मुस्तकीम की सुनार की दुकान है। जहां बदमाशों ने दुकान मालिक मुस्तकीम के बच्चे को बंदी बनाकर तिजोरी पर हाथ साफ किया. उसके बाद बदमाश मुस्तकीम के सिर पर पिस्टल की बट से वार करके फरार हो गए। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश 9 किलो चांदी, 90 ग्राम सोना और 65 हजार कैश लेकर चंपत हो गए।
वहीं दूसरी ओर अभी पुलिस देहरादून में कुछ दिन पहले ही अस्पताल से घर लौट रहे परिवार से हुई लूट के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि बदमाशों ने युवक का सिर फोड़ दिया था साथ ही बचाव में आई महिलाओं के कपड़े फाड़ गहने, नगद, गाड़ी के पेपर आदि लूट लिए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







