देहरादून
Big Breaking: गंगा में नहाते हुए डूबा युवक, चार दिन बाद यहां से बरामद हुआ शव…
ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश से बड़ी खबर आ रही है। गंगा में नहाते हुए 4 दिन पहले डूबे युवक का शव बरामद कर लिया है। शव को एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही शव की पहचान के लिए परिजनों को सूचित किया गया है।
बताया जा रहा है कि चार दिन पहले एक युवक गंगा में डूब गया था। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला डीप डाइविंग टीम मय उपकरणों समेत तत्काल ही मौके के लिए रवाना हुई। इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव को बरामद कर लिया। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम ने शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि आज सुबह भी डीप डाइविंग टीम एसडीआरएफ द्वारा 4 दिन पहले गोवा बीच गंगा नदी में डूबे युवक रामांश पाठक के सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने घटनास्थल गोवा बीच से पशुलोक बैराज की ओर राफ्टिंग से सर्चिंग किया। जहां युवक का शव दिखा। शव की पहचान के लिए परिजनों को सूचित किया गया। शव 4 दिन पुराना लग रहा है , शव को जिला पुलिस के सुपर्द कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…






















Subscribe Our channel






