देहरादून
Video: मुनिकीरेती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 बाइक सवार हुड़दंगियों के वाहन सीज…
ऋषिकेश। मुनीकीरेती थाना अंतर्गत रात को बाइक पर सवार होकर हुड़दंग करने वाले 14 लोगों की बाइक पुलिस ने पकड़कर सीज की है। बाइक सवारों को दोबारा से ऐसी हरकत करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
मुनी की रेती थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात पुलिस ने बाइकों पर सवार होकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग चेकिंग में एक दो नहीं बल्कि 14 लोग ऐसे पकड़े गए जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए हुड़दंग कर रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ तत्काल एक्शन लेते हुए सबसे पहले उनके वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सभी वाहन सवारों को दोबारा इस प्रकार की गलती नहीं करने की हिदायत दी गई है। पकड़े जाने पर वाहन तो दोबारा से सीज होगा ही संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





