देहरादून
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीर्थनगरी में इन ठिकानों पर की छापेमारी, दस्तावेज जब्त…
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने ऋषिकेश और मुनिकीरेती में छापेमारी की है। ये छापेमारी ऋषिकेश में एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां और मुनिकीरेती में एक होटल कारोबारी के यहां हुई है। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की दो टीमों ने ऋषिकेश पहुंच प्रॉपर्टी डीलर के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि पहली टीम ने हरिद्वार रोड स्थित सत्यम प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस और उनके उग्रसेन नगर स्थित आवास पर छापेमारी की।वहीं दूसरी टीम मुनि की रेती के एक होटल में छापेमारी कर सभी संचालकों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। ऑफिस होटल और घर के अंदर जो भी लोग थे उनको बाहर जाने के लिए पाबंद कर दिया।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने 10 घंटे से ज्यादा की हुई इस कार्रवाई के दौरान तमाम दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। टीम ने दस्तावेज खंगालने के साथ ही मोबाइल में भी कई प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिटेल भी खंगाली। साथ ही कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी आयकर विभाग ने अपने कब्जे में ली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






