सावधान: ऑनलाइन स्कूटर मंगवाने पर सेना के जवान को लगा हजारों का चूना, सावधानी बरतें... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

सावधान: ऑनलाइन स्कूटर मंगवाने पर सेना के जवान को लगा हजारों का चूना, सावधानी बरतें…

देहरादून

सावधान: ऑनलाइन स्कूटर मंगवाने पर सेना के जवान को लगा हजारों का चूना, सावधानी बरतें…

देहरादून: उत्तराखंड साइबर क्राइम के मामलों में टॉप में गिना जाता है। पुलिस की कड़ी मुस्तैदी के बाद भी मामलों में कमी नहीं आ रही है। अगर आप भी ऑनलाइन शोपिंग करते है या करने की सोच रहे तो थोड़ा सावधान हो जाए। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचे। साइबर ठगी का ताजा मामला देहरादून से सामने आ रहा है। यहां ऑनलाइन स्कूटर मंगवाना सेना के एक जवान को भारी पड़ गया। शातिर ठगों ने जवान से 95 हजार रुपये ठग लिए। जवान ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। जिसके बाद क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि सेना की पुलिस इकाई में तैनात एजाज अहमद को स्कूटर की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर डीलर की तलाश की। इस दौरान उन्हें इंटरनेट पर शाहबाज सर्विस सेंटर का नंबर मिला। जिस पर जवान उस नंबर पर फोन किया तो फोन रिसीव करने वाले शख्स ने कोरोना का हवाला देते हुए कहा कि फिलहाल वाहनों की बुकिंग ऑनलाइन हो रही है।

उन्हे भी ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए कहा। जिसके लिए उस शख्स ने  एजाज के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उस लिंक को क्लिक करने को कहा। जब एजाज ने ऐसा तो उनके बैंक खाते से 95 हजार रुपये कट गए। लेकिन उन्हे आज तक स्कूटर नहीं मिला। मामला गढ़बढ़ होने पर जवान ने पुलिस को इसकी सूचना दी। साइबर पुलिस ने जवान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link