देहरादून
Big Breaking: देहरादून में दर्दनाक हादसे में सेना के जवान की मौत, छुट्टी पर आया था घर, दो गंभीर घायल…
देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। जाखन स्थित जोहड़ी मार्ग पर बाइक हाइसे में सेना के जवान की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोहड़ी रोड जाखन में बाइक एक्सीडेंट हुआ है। इसमें तीन युवक सवार थे। एक युवक जिसका नाम सौरव है, उसकी मृत्यु हो गई है, वह आर्मी में तैनात था। परिजनों को सूचित किया गया है। घायल अमर नेगी और हिमांशु थापा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
वहीं मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक बुलेट बाइक रोडवेज बस से जा टकरायी. हादसे में बुलेट में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जिला चिकित्सालय में दोनों का इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





