देहरादून
BIG BREAKING: आखिर सीएम धामी से हरक सिंह रावत ने क्यों कहा मुझे पद से हटा दें, जानिए क्या है मामला…
देहरादून: उत्तराखंड में भले ही सीएम धामी ने नाराज मंत्रियों को मना लिया हो लेकिन मंत्रियों के बीच की लड़ाई नहीं थम रही है। हरक सिंह रावत और सत्याल के बीच में चल रही लड़ाई किसी से छुपी नहीं है चाहे मुख्यमंत्री कोई भी हो सबको हरक और शमशेर सत्याल के बीच की लड़ाई का सामना करना पड़ा है। अब इस लड़ाई को सीएम धामी झेल रहे है। हरक सिंह रावत ने सीएम से कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष पद से शमशेर सिंह सत्याल की छुट्टी न होता देख खुद को ही श्रम मंत्रालय से हटाए जाने की मांग की है।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल के बीच की लड़ाई नेतृत्व परिवर्तन के बाद भी जारी है। शमशेर सिंह सत्याल त्रिवेंद्र सिंह रावत के खास हैं।ऐसे में मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र सिंह की छुट्टी होने के बाद सत्याल के हटने की बात की कही जा रही थी, लेकिन एक लंबे समय बाद भी शमशेर सिंह सत्याल नहीं हटाए गए। जिसके बाद अब हरक सिंह रावत ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि मैंने तो परसों मुख्यमंत्री से मिलकर कह दिया था कि मुझसे श्रम मंत्रालय हटा ले।
हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर खुद शमशेर सिंह सत्याल को पद से हटाने की मांग कर दी है। हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को दो टूक कहा कि अगर शमशेर सिंह सत्याल इतने ही काबिल है, तो उन्हें श्रम विभाग का मंत्री बना दिया जाए। उनसे इस मंत्रालय को वापस ले लिया जाए। जिससे मंत्री हरक सिंह रावत की नाराजगी साफ देखी जा रही है। अब इस नाराजगी का क्या हल निकलता है या निकलता है भी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक हुई
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन के किराए में 1 जुलाई से होगा बड़ा बदलाव
गैस सिलेंडरों की कीमतों में बड़ी राहत, 58.50 रुपये घट गए दाम
देहरादून: जनता दर्शन कार्यक्रम में 105 शिकायतें प्राप्त हुई
मॉक ड्रिल में विभागों के बीच दिखा शानदार समन्वय
