देहरादून
BREAKING: देहरादून के इस बाजार में जूते-चप्पल और गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग…
देहरादून से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। यहां सहसपुर बाजार में एक जूते चप्पल व गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मकक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पर तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सहसपुर बाजार में राजेंद्र पाल की शिव फुटवियर एंड गारमेंट्स नाम से किराए की दुकान है। दुकान संचालक का परिवार दुकान के पीछे ही रहता है। शुक्रवार सुबह दुकान से अचानक धुआं उठने लगा। राजेंद्र पाल बाहर आए तो दुकान में आग लगी थी।दुकान संचालक ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर आकर आग को बुझाना शुरू किया। दमकल कर्मियों ने तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि आग की लपटे दूर तक देखी जा रही थी। दमकल कर्मियों की एक टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया था। दूसरी टीम ने दुकान के ऊपर कमरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 45 मिनट के बाद कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड का कारण प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…






















Subscribe Our channel




