देहरादून
Big Breaking: सेल्फी के चक्कर में गंगा में बहा 19 वर्षीय युवक, परिजनों में कोहराम, रेस्क्यू जारी…
ऋषिकेश: उत्तराखंड में बड़े हादसे की खबर ऋषिकेश से आ रही है। बुधवार सुबह सेल्फी के चक्कर में लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत पटना वाटरफॉल के पास घूमने आया एक पर्यटक गंगा में बह गया। पर्यटक का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुहंची जल पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर पर्यटक का कुछ पता नहीं चल सका। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन दिल्ली से 6 पर्यटक लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने पहुंचे थे। शाम के समय हेमंत 19 पुत्र नरेश भट्ट निवासी दिल्ली फूलचट्टी स्थित पटना वॉटरफॉल के पास गंगा में सेल्फी खीचने के लिए उतर गया। दोस्त इससे पहले कि कुछ समझ पाते देखते ही देखते हेमंत गंगा के बहाव के साथ बहता हुआ चला गया। दोस्तों ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जल पुलिस ने गंगा में गोता लगाकर हेमंत को बचाने की कोशिश की। मगर बहाव तेज होने की वजह से युवक का कुछ पता नहीं लग सका।
बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दिन ढलने तक सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया, लेकिन हेमंत का गंगा में कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है, जो दिल्ली से ऋषिकेश के लिए रवाना हो चुके हैं। आज सुबह एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने फिर से हेमंत को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…






















Subscribe Our channel






