उत्तराखंड
Dehradun News: लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पीछे जंगल मे शव मिलने से सनसनी…
डोईवाला। लच्छीवाला पेट्रोल पम्प के पीछे रेलवे ट्रैक के पार जंगल में एक व्यक्ति का शव पाया गया। थाना डोईवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि लच्छीवाला पेट्रोल पम्प के पीछे रेलवे ट्रैक के पार जंगल में एक व्यक्ति का शव पडा है।
प्राप्त सूचना पर पुलिस मौके पर गई तो लच्छीवाला पेट्रोल पम्प के पीछे रेलवे ट्रैक के पार जंगल का ओर 200 मीटर अन्दर एक व्यक्ति का शव पडा मिला। मृतक की शिनाख्त अशोक ठकुरी (45) पुत्र फतेह सिंह निवासी- नया गाँव लच्छीवाला थाना डोईवाला के रूप मे हुई। मौके पर मृतक के परिजन व अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।
जिनसे जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि मृतक युवक मंदबुद्धि था। और प्रथम दृष्टया पुलिस को प्रतीत हुआ कि मृतक की मुत्यु किसी जंगली जानवर के हमला करने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे पुलिस लेकर पोस्टमार्टम कराने को कोरोनेशन अस्पताल भेजा। मृतक की मुत्यु के कारण की पुलिस जाँच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



