उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में आज मिले इतने कोरोना संक्रमित केस, इस जिले के DM भी संक्रमित…
Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच चम्पावत डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं सोमवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 143 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 348 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1675 पहुंच गई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चंपावत डीएम की एक दो दिन से तबीयत ठीक नहीं थी।स्वास्थ्य खराब होने से डीएम ने सोमवार को कोरोना जांच कराई। इसमें वह संक्रमित पाए गए हैं। एहतियात बरतते हुए डीएम ने खुद को आईसोलेट कर दिया है। डीएम को सोमवार को देवीधुरा के ऐतिहासिक बग्वाल मेले में जाना था। लेकिन संक्रमित होने से ऐसा संभव नहीं हो सका। डीएम ने उनके संपर्क में आए अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से तत्काल कोरोना की रैंडम जांच करवाने की अपील की है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1856 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 58, हरिद्वार में 14, नैनीताल में 32, अल्मोड़ा, चंपावत और उत्तरकाशी में एक-एक, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में पांच-पांच, पौड़ी में 10, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में दो और ऊधमसिंह नगर में 11 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.47 प्रतिशत और संक्रमण दर 7.15 प्रतिशत दर्ज की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



