Corona update: फिर से बढ़ने लगा कोरोना, आज के आंकड़ों ने बढा दी चिंता, जानिए... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Corona update: फिर से बढ़ने लगा कोरोना, आज के आंकड़ों ने बढा दी चिंता, जानिए…

उत्तराखंड

Corona update: फिर से बढ़ने लगा कोरोना, आज के आंकड़ों ने बढा दी चिंता, जानिए…

देहरादून: उत्तराखंड में साल के अंतिम दिन फिर से कोरोना के बढ़ते मामले सामने आए हैं। वहीं आज एक कोरोना संक्रमित की जान भी गई है। आज 31 दिसंबर को 88 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि, 32 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 302 पहुंच गई है, जिनका उपचार चल रहा है।उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 3 लाख 45 लाख 087 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख 31 हजार 150 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 7 हजार 418 लोग अपनी जान गंवा चुके है।

प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मामले देहरादून जिले में 48 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उधम सिंह नगर में 11, हरिद्वार में 9, नैनीताल में 8, अल्मोड़ा में 5, पौड़ी गढ़वाल में 3, चंपावत में 2, बागेश्वर और चमोली में एक-एक मरीज मिला है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी देहरादून में हैं, यहां 135 मरीज कोविड संक्रमित हैं। इसके अलावा आज प्रदेश में 45 हजार 205 लोगों को कोविड वैक्सीनेशन लगाई गई। प्रदेश में ओमीक्रोन वेरिएंट के 4 मरीज भी मिल चुके हैं। उत्तराखंड में ओमीक्रोन वैरिएंट को लेकर अब हर कोरोना मरीज के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने का निर्णय लिया गया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link