Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना के 1528 केस एक्टिव, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए संक्रमित मरीज... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना के 1528 केस एक्टिव, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए संक्रमित मरीज…

उत्तराखंड

Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना के 1528 केस एक्टिव, बीते 24 घंटे में मिले इतने नए संक्रमित मरीज…

देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार अब लगभग थम सी गई है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य भर में 243 नए मरीज़ मिले हैं। जबकि इस दौरान एक संक्रमित की मौत हुई है। कल के मुकाबले नए केस में आज गिरावट आई है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस का आंकड़ा 1500 करीब पहुंच गया है। जबकि फरवरी माह में कोरोना से ज्यादा मौते हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में कोरोना के 243 मामले सामने आये है। इसमें देहरादून के 83, हरिद्वार में 54, पौड़ी में 13, उतरकाशी में 10, टिहरी में 17, बागेश्वर में 01, नैनीताल में 14, अल्मोड़ा में 06,
पिथौरागढ़ में 09, उधमसिंह नगर में 07, रुद्रप्रयाग में 07, चंपावत में 04 तो चमोली में 18 नए केस मिले है। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस 1528 हो गए है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 89989 पहुंच गया है।  वहीं 85362 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये है। प्रदेश की रिकवरी दर 94.24 प्रतिशत दर्ज की गई है। कुल 14 हजार करीब टेस्ट जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें 12 हजार करीब सैंपल निगेटिव मिले है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link