CORONA UPDATE: उत्तराखंड में कोरोना दे रहा खतरे का संकेत, एक दिन में 29 लोग संक्रमित... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

CORONA UPDATE: उत्तराखंड में कोरोना दे रहा खतरे का संकेत, एक दिन में 29 लोग संक्रमित…

उत्तराखंड

CORONA UPDATE: उत्तराखंड में कोरोना दे रहा खतरे का संकेत, एक दिन में 29 लोग संक्रमित…

देहरादून: कोरोना की लापरवाही भारी पड़ रही है। सरकार ने जहां राज्य में छूट दी है तो वहीं दिपावली के बाद से ही राज्य में कोरोना के केस बढ़ने लगे है। उत्तराखंड में एक दिन में कोरोना के 29 नए मरीज मिले हैं। पिछले सप्ताह मिले कुल मरीजों की तुलना में इस सप्ताह मरीजों की संख्या में पचास प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। यदि मरीज इसी दर से बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में राज्य के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।

बता दें कि रविवार को देहरादून में सबसे ज्यादा कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। जबकि अल्मोड़ा में 6, हरिद्वार और नैनीताल में दो-दो मामले समाने आए हैं। वहीं, उत्तरकाशी में एक नया कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में अन्य किसी भी जिलों में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। जबकि, 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे गए हैं। मगर दिवाली के बाद अचानक ही केसों में तीव्र वृद्धि खतरे का संकेत है।

वहीं, बीते 24 घंटे के भीतर एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में इस समय एक्टिव (जिनका इलाज चल रहा) केसों की संख्या 177 है। आपको बता दें कि प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 3,44,043 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 3,30,304 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 96.01% है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,403 पहुंच गया है। ऐसे में डेथ रेट 2.15% है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link