उत्तराखंड
बिगड़े सियासी समीकरण: उत्तराखंड में कांग्रेस ने चुनाव हार कर सत्ता के साथ राज्यसभा की सीट भी गंवा दी…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी सत्ता के साथ राज्यसभा सीट भी गंवा दी है। विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस नेता पूरी तरह से आश्वस्त थे। लेकिन चुनाव परिणामों ने सभी समीकरण बिगाड़ दिए हैं।
बता दें कि भाजपा एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस को विपक्ष में ही बैठना होगा। लेकिन राज्य में इस साल एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए चुनाव में भी भाजपा का कब्जा होगा। कांग्रेस के हाथ से राज्यसभा की अपनी इकलौती सीट भी फिसलने जा रही है। राज्य की तीन राज्यसभा सीटों में इस वक्त दो से भाजपा नेता अनिल बलूनी और नरेश बंसल सांसद है। जबकि तीसरी सीट पर कांग्रेस के प्रदीप टम्टा सांसद है।
टम्टा का कार्यकाल इस साल चार जुलाई को खत्म हो जाएगा। टम्टा पांच जुलाई 2016 को राज्यसभा के सांसद बने थे। विधानसभा में संख्या बल के अनुसार कांग्रेस इस स्थिति में नहीं है कि वो राज्यसभा का चुनाव जीत पाए। 70 की विधानसभा में कांग्रेस के केवल 19 विधायक हैं। जबकि भाजपा के पास 47 विधायक हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



